फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिलेंडर लदा ट्रक घर में घुसा, दो गाय घायल

सिलेंडर लदा ट्रक घर में घुसा, दो गाय घायल

Fri, 11 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लदा ट्रक घर में घुसा, दो गाय घायल
रानी की सराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय गेट पर स्थित एक मकान में गुरुवार की रात सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस जाने से जहां टिनशेड, दीवार आदि टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि ट्रक पलटा नहीं अन्यथा बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। रानी की सराय बाजार निवासी शिवबचन यादव का मकान सरकारी अस्पताल के ठीक सामने स्थित है। वह घर के बगल में टिनशेड डालकर पशुओं को बांधे हुए थे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे सिलेंडर लदा अनियंत्रित ट्रक आम के पेड़ और दीवार को तोड़ते हुए शिवबचन के टीनशेड में घुस गया। इस दौरान दबने से दो गायें घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाजारवासियों की मदद से ट्रक और गायों को बाहर निकाला गया। घटना के संबंध में शिवबचन ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed