फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शराब की दूकान के सेल्समैन से 30 हजार की लूट

शराब की दूकान के सेल्समैन से 30 हजार की लूट

Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान के सेल्समैन से 30 हजार की लूट
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान में शराब खरीदने के बहाने रविवार की रात साढ़े नौ बजे बदमाशों ने तमंचे के बलपर सेल्समैन से 30 हजार रुपये लूट लिया। मामले में पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी अजीत यादव पुत्र शिवपूजन यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान पर सेल्समैन है। अजीत के मुताबिक रविवार की रात साढ़े नौ बजे वह अपनी दूकान पर मौजूद था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और शराब खरीदने के बहाने दूकान में घुस गए। बदमाश एक बोतल शराब लेकर जाने लगे। सेल्समैन ने जब दाम मांगा तो उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर गल्ले में मौजूद 29700 रुपये लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद अजीत ने बदमाशों को पकडने के लिए शोर मचाया। जब तक बाजार के लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश काफी दूर निकल गए थे। सेल्समैन अजीत के मुताबिक उसके दूकान पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार निवासी एक व्यक्ति कई दिनों से लगातार उधार शराब मांग रहा था। शराब न देने पर उसने अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिलवाया है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सेल्समैन अजीत यादव ने हुलिए के आधार पर विशाल सिंह को नामजद और उसके दो अज्ञात साथियों को आरोपित किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच देवगांव कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed