फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भूत-प्रेत के चक्कर में चाकू मार किया घायल

भूत-प्रेत के चक्कर में चाकू मार किया घायल

Sat, 16 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूत-प्रेत के चक्कर में चाकू मार किया घायल
जहानागंज। थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव निवासी एक मौलवी के घर में शनिवार की सुबह उसके ही गांव का रहने वाला एक युवक ताबिज बनवाने के बहाने घुसा और चाकू से हमलाकर मौलवी को घायल कर दिया। मौलवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मौलवी के बेटे ने तहरीर देकर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल हाफिज तुफैल (55) पुत्र अब्दुल रशीद जहानागंज थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव का निवासी है। वह झाड़-फूंक का काम करता है। लोगों को ताबिज आदि भी बनाकर देता है। तुफैल के ही गांव का रहने वाला मरगूब असलम (40) पुत्र सलीम की बीते दिनों तबियत खराब होने पर तुफैल ने ही उसे ताबिज बनाकर दिया था कि तुम्हारी तबियत अब बिल्कुल ठीक हो जाएगी। मरगूब असलम को काफी दिनों से रात को नींद नहीं आ रही थी। वह इसके लिए मौलवी तुफैल को ही जिम्मेदार मान रहा था। शनिवार की सुबह मरगूब असमल चाकू छिपाकर तुफैल के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाकर ताबिज बनवाने की बात कहा। इस पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोल दिया। मरगूब मौलवी तुफैल के कमरे में घुसकर चाकू से उसके गर्दन और पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। चाकू से घायल मौलवी खून से लतपथ जमीन पर गिर पड़ा। जबकि आरोपी भागने लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भाग रहे मरगूब असलम को गिरफ्तार कर ली। साथ ही घायल मौलवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौलवी का हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टर ने भी उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एसओ जहानागंज मनोज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मौलवी के बेटे सदरुद्दीन की तहरीर के आधार पर मरगूब असलम के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed