{"_id":"5bd89dc8bdec22694424071c","slug":"141540922824-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर एटीएम पिन व नंबर पूछ उड़ा दिया 99 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर एटीएम पिन व नंबर पूछ उड़ा दिया 99 हजार
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। साइबर क्राइम पर लगाम लगाने में पुलिस अब तक असफल ही साबित हो रही है। सीओ सगड़ी कार्यालय में तैनात सिपाही को ही साइबर अपराधियों ने 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित सिपाही ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। सुरेंद्र राम पुत्र स्व. गणेश निवासी ग्राम कपवार भगवानपुर थाना भीमपुरा जिला बलिया क्षेत्राधिकारी सगड़ी कार्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। सुरेंद्र के अनुसार शनिवार को उसके मोबाइल पर एक नंबर से काल आया। काल करने वाले ने बैंक से फोन करने की बात कही और उसका आधार कार्ड नंबर, एटीएम कार्ड नंबर व एटीएम का पिन कोड पूछ लिया। इसके बाद शनिवार व रविवार को दो बार में उसके खाते से 99 हजार 659 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज आने उसे जानकारी हुई। साइबर अपराधियों का शिकार हुए सीओ सगड़ी के सिपाही ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
एटीएम बदल उड़ा दिए 1.80 लाख
सगड़ी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लगड़पुर गांव निवासी रेयाज पुत्र अब्दुल मजीद का खाता यूबीआई जीयनुपर में है। अक्सर ही रेयाज का पुत्र तारिक पिता का एटीएम लेकर पैसा निकालने के लिए जाता है। मंगलवार को भी वह जब जीयनपुर कस्बा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचा तो मशीन कार्ड को नहीं ले रहा था। जिस पर वह बैंक पहुंच गया और मैनेजर को बताया। जांच करने पर ज्ञात हुआ कि वह एटीएम उसका नहीं है। वहीं खाते की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि अलग-अलग तिथियों में उसके पिता के खाते से 1.80 लाख रुपये निकल लिए गए है। पीड़ित ने घटना की तहरीर जीयनपुर कोतवाली पर दे दी है।