{"_id":"5b47a1034f1c1b0e278b61ef","slug":"141531420931-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने लगाया जाम
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में 18 जून की रात पीटकर हुई अधेड़ की हत्या में गवाही देने वाले तीन गवाहों को बुधवार की रात फरार आरोपियों के इशारे पर मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस ने देर रात को ही मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव के तमाम महिला और पुरुष थाने पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के बाहर आजमगढ़-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज सच्चिदानंद पहुंचे। आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। बर्रा गांव निवासी तारा राजभर (55) की 18 जून की रात पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अभी भी फरार हैं। तारा की हत्या के मामले में गांव के रत्तीलाल राजभर, छोटू राजभर और खेलावन राजभर गवाह हैं। बुधवार की रात को गांव के रमायन राजभर, विकास सिंह, विक्रम सिंह और विशाल सिंह इन तीनों के घर पहुंचे और मारपीटकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में घायलों ने तहरीर देकर इन चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी अपनी कार्रवाई शुरू भी नहीं कर पाई कि गुरुवार की सुबह गांव के तमाम महिला और पुरुष बरदह थाने पहुंचे। गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रमुख मार्ग पर यातायात जाम होने की सूचना पर सीओ लालगंज सच्चिदानंद पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर सुबह दस बजे से लगा जाम करीब ढाई घंटे बाद समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों का लंबा जमावड़ा लगा हुआ था। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन