{"_id":"5c967870bdec2214391ed57f","slug":"131553365104-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर जमे हैं विवादित दरोगा और सिपाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली परिसर में पांच दिन पूर्व 18 मार्च दिन सोमवार की रात कोतवाल विष्णु कुमार मिश्रा के साथ हाथापाई करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ाने वाले दरोगा और तीन सिपाही थाने पर ही जमे हुए हैं। शनिवार को एसपी ने इस पूरे मामले की जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है। बाराबंकी जिले से ट्रांसफर होकर निरीक्षक विष्णु कुमार मिश्रा आजमगढ़ जिले में आए। आते ही इन्हें देवगांव कोतवाली का चार्ज सौंप दिया गया। विष्णु कुमार का आरोप है कि थाने पर तैनात एक दरोगा और तीन सिपाहियों का क्षेत्र अपराधियों से सांठगांठ है। यह लोग बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उन्हें संरक्षण देने लगे। यही कारण है कि 18 मार्च की रात को थाना परिसर में ही गोलबंद दरोगा और सिपाहियों ने कोतवाल को गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। थाना परिसर में हुई घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो एसपी ने कोतवाल को दूसरे दिन लाइन हाजिर कर दिया। जबकि अन्य लोग थाने पर ही जमे हुए हैं। यह घटना महकमे और आमजन में चर्चाओं का विषय बना है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इसकी जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में जो लोग दोषी पाए जाएंगे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।