{"_id":"5c81579fbdec2214173a1656","slug":"131551980447-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपये न देना पड़े, इसलिए कर दिए हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लाख रुपये न देना पड़े, इसलिए कर दिए हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां। गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के भाला बुजुर्ग गांव में हत्याकर फेंकी मिली तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी मनोज सिंह पिंटू की हत्या का गुरुवार को पुलिस ने खुलासाकर एक परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया है। दो आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मनोज सिंह तरवां थाने के खरिहानी बाजार निवासी एक कबाड़ व्यवसाई को चार लाख रुपये सूद पर दिया था। मंगलवार की शाम को मनोज सिंह वही रुपये लेने के लिए कबाड़ व्यवसाई के घर गया था। जहां कबाड़ व्यवसाई अपनी पत्नी, दोनों बेटा, एक बेटी और दो मुसहरों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर लाश को गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में फेंक दिया।
गुरुवार को पुलिस गहन छानबीन के दौरान कबाड़ व्यवसाई उसकी पत्नी, दोनों बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर गाजीपुर लेकर चली गई। जबकि अन्य दोनों मुसहर फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस कबाड़ व्यवसाई के घर से एक तमंचा, एक पिस्टल और घर के पास खेत में फेंकी हुई मनोज सिंह पिंटू की मोबाइल को बरामद किया। साथ ही उसके मकान के भीतर से खून से सनी एक प्लास्टिक की बोरी, रस्सी आदि भी बरामद कर ली है। कबाड़ व्यवसाई के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। जांच के लिए फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि मनोज सिंह ने कबाड़ व्यवसाई को चार लाख रुपये दिया था। वहीं रकम मांगने गया तो इन सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश गाजीपुर जिले में ले जाकर फेंक दिया। व्यवसाई का घर पुलिस के कब्जे में है। आरोपियों को हिरासत में लेकर गाजीपुर जिले की पुलिस पूछताछ कर रही है। दो आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही।