फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक को मृत समझ भागे अपहरणकर्ता

युवक को मृत समझ भागे अपहरणकर्ता

Sat, 06 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक को मृत समझ भागे अपहरणकर्ता
सगड़ी/बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव में शुक्रवार की रात ट्यूबवेल से धान के फसल की सिंचाई कर रहे युवक को बदमाशों ने देर रात को अगवा कर लिया। धारदार हथियार से उस पर हमलाकर घायल कर दिया। बदमाश उसे मृत समझकर जार्जपुर गांव के सिवान में फेंककर फरार हो गए। शनिवार की सुबह गांव वालों को जानकारी हुई तो उसके घर पर सूचना दी। परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रहे हैं। उसकी बाइक और मोबाइल गायब है। घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है। घायल युवक नरेंद्र सिंह पटेल (25) पुत्र भीमसिंह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव का निवासी है। नरेंद्र का ट्यूबवेल गांव के सिवान में है। जहां पर रात को उसके दादा मानसिंह पटेल सोते हैं। शुक्रवार की रात को नरेंद्र अपने ट्यूबवेल से धान के फसल की सिंचाई कर रहा था। रात करीब बारह बजे वह ट्यूबवेल से खेत देखने के लिए निकला। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को जार्जपुर गांव के सिवान में नरेंद्र घायलावस्था में पड़ा हुआ था। वह दर्द से कराह रहा था। गांव के लोग उसे देखने के बाद शिनाख्त किए और घर वालों को सूचना दी। बदमाश नरेंद्र के चेहरे सहित शरीर के अन्य भाग पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे घायल किए थे, मृत समझकर उसे फेंककर चले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर नरेंद्र के परिवार के लोग पहुंचे और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम तक घटना की सूचना थाने में नहीं दी जा सकी थी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed