फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नपा मुबारकपुर के फर्जी चेक मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

नपा मुबारकपुर के फर्जी चेक मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 04 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नपा मुबारकपुर के फर्जी चेक मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के खाते से 53 लाख रुपये तीन फर्जी चेकों के माध्यम से भुगतान कराने के प्रयास में ईओ की तहरीर पर मंगलवार को मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा इस प्रकरण को पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ट्वीटर के माध्यम से लाये जाने के बाद जनपद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके पूर्व नपा, बैंक और मुबारकपुर पुलिस प्रशासन मामले को दबाए रखने में ही जुटी हुई थी। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर का राज्य वित्त का खाता भारतीय स्टेट बैंक के मुबारकपुर शाखा में है। इस खाते पर नपा प्रशासन ने चेकबुक भी ले रखा है। जिसके माध्यम से पालिका के कर्मचारियों का वेतन और विकास कार्यो का लेनदेन किया जाता है। 13 अगस्त को नपा के चेक संख्या 872250 से 17.10 लाख और चेक संख्या 872247 से 18 लाख रुपये भुगतान का प्रयास हुआ था। इन चेकों को बैंक के ड्राफ्ट बाक्स में डाला गया था। बैंक द्वारा क्लीयरेंस के वक्त हस्ताक्षर मिलान पर ईओ और चेयरमैन के हस्ताक्षर में कुछ कमियां पायी गई, जिस पर बैंक ने चेक का भुगतान करने के बजाय नपा से जानकारी मांगी। नपा ने उक्त धनराशि के किसी भी चेक के जारी किये जाने से इंकार कर दिया। इस बीच 24 अगस्त को एक और चेक जो जागृति कंसट्रक्शन के नाम जारी हुआ था और धनराशि 17.62 लाख रुपये थी को दिल्ली में क्लीयरेंस में लगाया गया। इसकी भी जांच हुई तो इस चेक पर भी ईओ और चेयरमैन के हस्ताक्षर में गड़बड़ी मिली। नपा प्रशासन पहले तो इस मामले को दबाने के प्रयास में जुटा था लेकिन जब हो-हल्ला मच गया और सोशल मीडिया पर प्रकरण वायरल हो गया तो नपा प्रशासन ने मुबारकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डालने की कवायद शुरू हो गयी। शिकायतकर्ताओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से कर दी। जिस पर मंगलवार को एसओ मुबारकपुर ने ईओ के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed