फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, दो घायल

पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, दो घायल

Tue, 24 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, दो घायल
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ के पास रविवार की रात को अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय यह लोग विंध्याचल से दर्शन पूजन करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृत युवक विंध्याचल सिंह (35) पुत्र स्व. सरजू सिंह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव का निवासी था। जबकि घायल मनोज उपाध्याय (35) और महातम मौर्य (34) सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव के निवासी हैं। यह तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। अक्सर एक साथ रहते थे। तीनों लोग मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। रविवार की रात को तीनों अल्टो कार से घर लौट रहे थे। रात करीब बारह बजे जैसे ही इनकी कार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मोड़ के पास पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिसमें यह तीनों घायल हो गए। जबकि पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर में भर्ती कराई। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने विंध्याचल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज और महातम की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों का वहीं पर इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed