फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू

प्रधान पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू

Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू
आजमगढ़। पल्हना ब्लाक के सांसद आदर्श ग्राम लहुवांखुर्द में 150 शौचालयों का 18 लाख रुपये निकाल कर हड़प कर जाने के मामले में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एफआईआर और अन्य कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वर्ष 2015-16 में बसपा सांसद के आदर्श ग्राम लहुआंखुर्द में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 150 शौचालय के लिए कुल 18 लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में गए थे। तत्कालीन प्रधान प्रधान सरोजा देवी और ग्राम विकास अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एकमुश्त धनराशि निकाल ली थी। गांव में कुल 41 शौचालय तो बने, लेकिन इसमें भी 37 लाभार्थियों ने शपथ पत्र देकर कहा था कि उन्हें कोई धनराशि नहीं मिली। अब प्रधान और सेक्रेटरी पर एफआईआर के साथ ही नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसके बाद रिकवरी आदि की कार्रवाई बोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed