{"_id":"5acbb0374f1c1b9d108b4957","slug":"131523298359-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के सामने से उचक्कों ने उड़ाए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी कार्यालय के सामने से उचक्कों ने उड़ाए एक लाख
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सोमवार को पुलिस कार्यालय के सामने से उचक्कों ने एक बाइक के डिक्की का लाक खोलकर उसमें से एक लाख रुपये उड़ा लिए। जानकारी होने पर पीड़ित की ओर से नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बोझौली गांव निवासी सुरेश यादव सोमवार को अपने रिश्तेदार हयानाथ यादव के केसीसी का एक लाख 56 हजार 845 रुपये और खुद के लिए गाय खरीदने के लिए एक लाख रुपये लेकर घर से निकले। पैसे लेकर वह बाइक से सीीधे डीएवी कालेज के सामने स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में पहुंचे। जहां उन्होंने केसीसी का पैसा रिश्तेदार के खाते में दर्ज किया और शेष पैसे को बाइक की डिक्की में रखकर उसमें ताला बंद कर दिया और एसपी आफिस के पास पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को कार्यालय परिसर में खड़ा करना चाहा। लेकिन वहां तैनात गार्ड ने गाड़ी खड़ी करने से मना कर दिया। वह बाहर ही गाड़ी को लगाकर बगल स्थित शर्बत की दुकान पर शर्बत पीने लगे। तभी उनकी नजर अपनी गाड़ी की डिक्की पर पड़ी तो वह खुली थी। वह तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे तो पाया डिक्की से पैसे गायब हैं। वह सीधे नगर कोतवाली पहुंचे और अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। ब्यूरो