{"_id":"5bd357bebdec2204de74058d","slug":"121540577214-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक और किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बालक और किसान घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बालक और किसान घायल
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ के पास शुक्रवार को अनियंत्रित जीप की टक्कर से साइकिल सवार बालक और किसान घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा। घायलों में आनंद (8) पुत्र बबलेश राजभर बरदह थाने के बेलवाना गांव और इसी थाने के सोहौली गांव निवासी गोरख मौर्या (55) का नाम शामिल है। शुक्रवार को यह दोनों अलग-अलग साइकिल से कहीं जा रहे थे। महुजा मोड़ के पास अनियंत्रित जीप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गरम दूध ऊपर गिरने से बालिका झुलसी
बलरामपुर। मुबारकपुर कस्बा निवासी अनवर की तीन वर्षीय बेटी महिरा शुक्रवार की सुबह घर में खेल रही थी। इस दौरान गरम दूध ऊपर गिरने से वह झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा।