फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रोपाई के दौरान गले में फंसी एचटी लाइन, मौत

रोपाई के दौरान गले में फंसी एचटी लाइन, मौत

Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोपाई के दौरान गले में फंसी एचटी लाइन, मौत
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप धान की रोपाई कर रहा बिहार से आया मजदूर की एचटी लाइन गले में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ को फोन लगाया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। किसी तरीके से लाइट बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिहार के जनपद सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना के पिपरा परसायन पकड़िया गांव निवासी प्रकाश राम (50) पुत्र जुगल राम देवगांव कोतवाली के खूरसू गांव में दोपहर बाद धान की रोपाई करने खेत में जा रहा था। इस दौरान 11 हजार वोल्टेज की एचटी लाइन का लटकता तार उसके गले में फंस गया। करेंट लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ को फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। प्राइवेट लाइनमैन रामश्री को सूचना देकर घंटों बाद विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। विद्युत विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के चरन सिंह, प्रमोद सिंह, सदानन्द पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, जोखू सिंह, राजेश सिंह, सीताराम सिंह भूपेद्र सिंह आदि का कहना है कि मजदूर के मौत का जिम्मेदार विद्युत विभाग है। विभाग को तहसील दिवस के माध्यम से कई बार सूचना दी गई कि तार लटक रहा है, लेकिन इसे सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed