फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 हजार के इनामी अखिलेश की तलाश में जुटी चार टीमें

50 हजार के इनामी अखिलेश की तलाश में जुटी चार टीमें

Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
50 हजार के इनामी अखिलेश की तलाश में जुटी चार टीमें
आजमगढ़। जेल परिसर में बने सरकारी आवास में घुसकर 22 जनवरी की रात बंदी रक्षक को गोली मारने वाले एक बदमाश मुकेश राजभर को पुलिस ने 26 जनवरी की रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जबकि 50 हजार रुपये का इनामी उसका साथी अखिलेश यादव अभी भी फरार है। अखिलेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कुल चार टीमों का गठन किया है। सर्विलांस टीम की मदद से उसका लोकेशन लेकर पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का निवासी है। वह जेल में निरुद्ध रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश धर्मेंद्र के इशारे पर 22 जनवरी की रात जेल परिसर में बने सरकारी आवास में घुसकर बंदी रक्षक मानसिंह यादव को गोली मार दी। सघन इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। उधर इस घटना के बाद पुलिस जेल की सघन तलाशी लेकर 18 मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद की। मोबाइल के काल डिटेल के जरिए पता चला कि बंदी रक्षक को गोली मारने के लिए जेल से धर्मेंद्र ने कहा था। पुलिस सर्विलांस के जरिए धर्मेंद्र और पवई थाने के मुतकल्लीपुर गांव निवासी मुकेश राजभर और अखिलेश यादव की बातचीत होने की पुष्टि कर उनकी तलाश में जुट गई। 26 जनवरी की रात अखिलेश यादव एसओ गंभीरपुर प्रदीप चौधरी पर फायर कर फरार हो गया। बदमाश की तलाशी के दौरान पुुलिस ने मुठभेड़ में मुकेश राजभर को ढेर कर दिया। जबकि अखिलेश यादव अभी भी फरार है। अखिलेश की गिरफ्तारी के लिए एसपी अजय कुमार साहनी की तरफ से सीओ सिटी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस अखिलेश का लोकेशन लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


50 हजार के इनामी बदमाश अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के लिए कुल चार टीमों का गठन किया गया है। लोकेशन मिलने पर दबिश दी जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। तलाश जारी है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed