{"_id":"596e59214f1c1b844a8b4883","slug":"121500404001-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन छीनी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गांव इरनी में सोमवार रात बोलेरो सवार बदमाश सो रही महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव इरनी में चंद्रदेव सरोज का सड़क के किनारे मकान है। सोमवार रात को चंद्रदेव, उसका पुत्र प्रदीप और बहू घर के बरामदे में चारपाई डालकर सोये हुए थे। बताते हैं कि रात एक बजे के आसपास उनके घर के सामने सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी। बोलेरो में चार लोग बैठे हुए थे। इसमें से दो नीचे उतरे और महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र खींच ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश धमकी देते हुए वाहन के साथ भाग निकले। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़ितों की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।