फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होनहार बेटे की हत्या से मचा कोहराम

होनहार बेटे की हत्या से मचा कोहराम

Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
होनहार बेटे की हत्या से मचा कोहराम
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। तरवां थाना क्षेत्र के जामुडीह गांव निवासी विवेक सिंह (20) पुत्र रणधीर उर्फ राणा सिंह की रविवार को वाराणसी में हास्टल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवेक के हत्या की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के होनहार छात्र की हत्या होने से गांव के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन

विवेक सिंह दो भाई एक बहन में छोटा था। उसका बड़ा भाई अभिषेक सिंह उर्फ शनि तैयारी कर रहा है, जबकि विवेक वाराणसी में स्थित एक कालेज में पढ़ता था। वहीं पर हास्टल में कमरा लेकर रह रहा था। विवेक के पिता रणधीर ने बताया कि रविवार की रात हास्टल के पास ही बदमाशों ने गोली मारकर विवेक की हत्या कर दी। गांव के उदय सिंह बब्बू ने बताया कि रात को ही घटना की सूचना मिलने पर सभी लोग वाराणसी गए। लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद गाजीपुर जिले के औड़िहार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed