फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शराब बेचने से मना करने पर पीटा, मौत

शराब बेचने से मना करने पर पीटा, मौत

Sun, 03 Feb 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
शराब बेचने से मना करने पर पीटा, मौत
बलरामपुर/कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव में दो दिन पूर्व अवैध तरीके से बिक रही शराब का विरोध करने का परिणाम गांव के बिरज निषाद (45)को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। शनिवार की भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिरज के छोटे भाई की तहरीर पर गांव के तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के मुखबिलसपुर गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस और आबकारी विभाग से की पर हुआ कुछ नहीं। 31 जनवरी की रात गांव में मनबढ़ अवैध शराब बेच रहे थे। उधर से गुजर रहा बिरज निषाद ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसे बुरी तरह पीटा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। तीन बेटियों और एक बेटे का पिता बिरज निषाद मजदूरी करपरिवार चलाता था। बिरज के छोटे भाई रामधारी की तहरीर पर गांव के सचिन, आकाश और कन्हई राम के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कन्हई को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विमलेश मौर्य ने बताया कि गैरइरादतन हत्या और मारपीट की धारा में केस दर्ज कर कन्हई राम को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed