{"_id":"5be86582bdec22694e6b8169","slug":"11541956994-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों के मोबाइल का खंगाल रहे रिकार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों के मोबाइल का खंगाल रहे रिकार्ड
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव में छह नवंबर को हत्याकर फेंकी मिली युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। रविवार को परिवारवालों की निशानदेही पर जहां संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। वहीं, इनके मोबाइल का रिकार्ड और लोकेशन भी खंगाला जा रहा। इसके अलावा पुलिस इस बात का भी पता लगा रही कि आखिर घटना से पूर्व वह किस युवक की बाइक पर बैठकर घूम रही थी। हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
गोरखपुर जिले के गगहा थाने के पोखरी गांव की रहने वाली सपना चंद सिंह (22) पुत्री हरेंद्र चंद सिंह की छह नवंबर की सुबह रौनापार थाने के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में हत्याकर फेंकी हुई लाश मिली थी। गन्ने के खेत में फेंकी मिली लाश की पहचान चार दिन बाद रौनापार थाने पहुंचे सपना के मां-बाप ने किया। साथ ही हत्या के लिए अपने गांव के दो लोगों सहित तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई गई। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार को इन तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। हालांकि देर शाम तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस सचा का पता लगाने के लिए इन संदिग्धों के मोबाइल का रिकार्ड खंगालकर लोकेशन चेक करने की बात कह रही। इसके अलावा पुलिस की दूसरी टीम उक्त युवक का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके साथ घटना से एक दिन पूर्व पांच नवंबर की शाम युवती चांदपट्टी बाजार में घूम रही थी। पुलिस का अनुमान है कि उक्त युवक की पहचान होने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही। जल्द ही गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।