फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार गड्ढे में पलटने से महिला की मौत, छह घायल

कार गड्ढे में पलटने से महिला की मौत, छह घायल

Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार गड्ढे में पलटने से महिला की मौत, छह घायल
लाटघाट/सगड़ी (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के पिपरहीं गांव के पास शनिवार की शाम साढ़े छह बजे अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। इसमें महिला की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। गोरखपुर जिले के गोला बाजार निवासी शंभू (50), उसकी पत्नी सुनीता देवी (45) के अलावा संतोष (50) उसकी पत्नी सुमन (45), बेटा गणेश (20), कार्तिक (12), वंदना (14) लोग कार में बैठकर अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर में स्थित मकदूमशाह दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही इनकी कार रौनापार थाना क्षेत्र ेक पिपरहीं गांव के पास पहुंची कि सामने से तेज गति से स्कार्पियो आ गई। उसे बचाने के चक्कर में इनकी जाइलो कार गड्ढे में पलट गई। इस दौरान सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर घटना होने की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एबुलेंस को मौके पर बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजवा दी। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed