फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किराना व्यवसाई से मांगी तीन लाख की रंगदारी

किराना व्यवसाई से मांगी तीन लाख की रंगदारी

Tue, 12 Feb 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
किराना व्यवसाई से मांगी तीन लाख की रंगदारी
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता नामक किराना व्यवसाई को फोन कर एक बदमाश ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही रुपये न मिलने पर उसके सहित परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी है। बदमाश का रुपये के लिए बार-बार फोन आने से भयभीत प्रदीप ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक जेल में निरुद्ध बदमाश के इशारे पर उसके गुर्गों ने फोन किया है। जेल में पुन: रंगदारी के लिए फोन आने से जेल प्रशासन के दावों की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के निवासी हैं। उसकी निजामाबाद कस्बे के पास किराने की दुकान है। थोक और फुटकर सामानों के विक्रेता प्रदीप के दुकान से अच्छीखासी आमदनी होती है। प्रदीप के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया और बदमाश ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बार-बार फोन आने पर प्रदीप ने उस नंबर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया तो बदमाश दूसरे नंबर पर फोन कर धमकी दिया कि तुम कितना नंबर बदलोगे। सीधे से रुपये पहुंचा तो अन्यथा मौत को गले लगाने के लिए तैयार रहो। धमकी से भयभीत प्रदीप ने रविवार को निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ निजामाबाद संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि फोन करने वाला बदमाश जेल में हैं। वह स्वयं और अपने गुर्गों के जरिए प्रदीप को फोन कर रहा। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि जेल में निरुद्ध बदमाश के इशारे पर यह धमकी दी जा रही। बदमाश की पहचान कर ली गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed