फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दोस्त के साथ निकले युवक की मिली लाश

दोस्त के साथ निकले युवक की मिली लाश

Wed, 03 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ निकले युवक की मिली लाश
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मुड़िलपुर गांव निवासी अजय सिंह (38) सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर दवा देने के बाद अपने मित्र के साथ घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। मंगलवार की भोर में उसकी लाश घर से थोड़े दूर पर सड़क के किनारे मिली। अजय के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई होगी । अजय सिंह तीन भाईयों में बड़ा था। वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था साथ ही आटोरिक्शा चलाता था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन बच्चे नहीं थे। अजय के छोटे भाई राहुल सिंह के मुताबिक सोमवार को वह बाजार गया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर पहुंचा। दवा देकर तुरंत बाहर के लिए निकल गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी देर तक अजय के घर न आने पर परिवार के लोग उसके परिचितों के यहां पता लगाया, पर कोई जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह अजय की लाश घर से थोड़े दूर सड़क के किनारे पड़ी थी। उसके सिर, चेहरा, सीना में चोट के निशान थे, बगल में उसकी बाइक गिरी हुई थी। मंगलवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर अजय पर पड़ी तो घर वालों को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सगड़ी के नेतृत्व में फारेंसिंक जांच टीम ने भी मुआयना किया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed