{"_id":"5b60a9db4f1c1b827d8b5d34","slug":"111533061595-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रची गई महेंद्र के हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से रची गई महेंद्र के हत्या की साजिश
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय ताड़कडीह मोड़ पर 27 जुलाई की दोपहर गोली मारकर की गई क्लिनिक संचालक महेंद्र यादव की हत्या में शामिल एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अब तक की जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि हत्या की साजिश जेल से रची गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
सीओ लालगंज सच्चिदानंद के मुताबिक गिरफ्तार नामजद आरोपी आशीष पांडेय है। वह मेंहनगर थाने के असौसा गांव का निवासी है। असौसा गांव निवासी महेंद्र यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में मकान बनाकर रहता था। यहीं पर क्लिनिक चलाता था। 27 जुलाई की दोपहर महेंद्र अपने छोटे बेटे अंकित के साथ किसी काम से लालागंज बाजार गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक सराय ताड़कडीह मोड़ पर पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस दौरान गोली लगने से महेंद्र की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में महेंद्र के चचेरे भाई अनिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जेल में निरुद्ध अपने विपक्षी कमलेश यादव के अलावा महेश यादव, आशीष पांडेय, ओमप्रकाश, विनय और रमेश को नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार की शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस की अब तक की हुई जांच में पता चला कि महेंद्र के हत्या की साजिश जेल से रची गई है। हालांकि इसकी पुष्टि मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। सीओ लालगंज सच्चिदानमंद ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।