फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एक आरोपी गिरफ्तार, औरों की हो रही तलाश

एक आरोपी गिरफ्तार, औरों की हो रही तलाश

Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एक आरोपी गिरफ्तार, औरों की हो रही तलाश
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चले ईंट पत्थर, हुई हवाई फायरिंग और कार फूंकने के मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कराने वालों में एक पक्ष से नोनारी गांव निवासी मनोज राजभर हैं। उसने गांव के हरिओम यादव, शिवम यादव, प्रेमचंद, फिरतू कन्नौजिया, कप्तानगंज यादव को आरोपित किया है। जबकि दूसरी तरफ से हरिओम यादव ने केस दर्ज कराया। उसने लालजीत राजभर, अरुण राजभर, विशाल, दीपक, ओमकार, सोनू आदि को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर एक पक्ष के फिरतू कन्नौजिया को शनिवार की सुबह गांव के बाहर से गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। पुलिस गांव के प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed