फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सैयदवारा बाजार के पास मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और पोता दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बसंता यादव (62) रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव का निवासी था। वह लोक निर्माण विभाग से रिटायर हुआ था। मंगलवार को तबियत खराब होने पर अपने छोटे बेटे और पोते के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए गया हुआ था। बाजार से घर लौटते समय जैसे ही वह सैयदवारा बाजार के पास खैरपुर मोड़ पर पहुंचा कि तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित प्राइवेट बस से बाइक में टक्कर लग जाने से घायल हो गया। जबकि अन्य दोनों बाल-बाल बच गए। लोग जब तक बसंता को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। वह चार बेटों और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed