{"_id":"5afb2bdc4f1c1b1b5e8b4c8f","slug":"111526410204-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध सहित तीन की मौत, दो घायल (संशोधित)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में वृद्ध सहित तीन की मौत, दो घायल (संशोधित)
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर/ मेजवां (आजमगढ़)। पूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहियां पोखरे के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इनका सीएचसी फूलपुर में इलाज चल रहा है। वहीं सरायमीर कस्बे में थाना मोड़ पर रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया। उसे पीएचसी सरायमीर में भर्ती कराया गया। मृत वंशराज (67) पुत्र जगदेव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहियां गांव का निवासी था। जबकि घायल रामानुज (30) भी इसी गांव का रहने वाला है। मंगलवार की शाम वंशराज बाजार से अपनी साइकल से घर लौट रहा था। जबकि रामानुज अपने जीजा को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही गांव के पोखरे के पास पहुंचे कि रामानुज की बाइक से वंशराज की साइकल में टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि वंशराज की मौत हो गई। जबकि घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है। इसीक्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी हरिओम (25) अपनी बाइक पर दो अन्य मित्रों को बैठाकर कहीं जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सरायमीर कस्बे में थाना मोड़ पर पहुंची कि तभी थाने की तरफ से आए अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिर गए और ट्रक का पहिया इनके ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि हरिओम सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल को पीएचसी सरायमीर में भर्ती कराया गया है। मरने वाले और घायल युवक का नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई थी।
विज्ञापन