{"_id":"5a3563bb4f1c1bb34a8b69c0","slug":"111513448379-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरही में गए प्रधानपति को घायल कर 49 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेरही में गए प्रधानपति को घायल कर 49 हजार छीने
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में शुक्रवार की रात गांव के एक व्यक्ति के घर आयोजित तेरही कार्यक्रम मेें शामिल होने गए प्रधानपति पर गांव के चार लोगों ने हमला बोल दिया। उसे घायल कर 49 हजार रुपये छीन ले गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
घायल प्रमोद सिंह बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव की प्रधान शशि सिंह के पति है। शुक्रवार को गांव के भगानू बिंद के घर तेरही में शामिल होने के लिए प्रधानपति प्रमोद सिंह पहुंचे। तभी गांव के पिंकू सिंह, अजय सिंह, तारकेश्वर सिंह और मुरारी सिंह पहुंचे और लात, घूसों से प्रमोद सिंह पर हमला बोल दिया। घटना के समय मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। साथ ही घटना सूचना डायल 100 कर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के संबंध में प्रमोद ने इन चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।