फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अभिलेखों में हेराफेरी कर पशुचर की जमीन पर जमाया कब्जा

अभिलेखों में हेराफेरी कर पशुचर की जमीन पर जमाया कब्जा

Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अभिलेखों में हेराफेरी कर पशुचर की जमीन पर जमाया कब्जा
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाह कुंदनपुर में भी पशुचर की जमीन पर कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर की गई जांच में मामला सही मिलने पर एसओसी ने कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शाह कुंदनपुर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह आदि ने गांव के गाटा संख्या 101, 209 और 230 पर कुछ लोगों द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम से दर्ज कराने की शिकायत की। उन्होंने सात से आठ बीघा रकबे की इस भूमि को पशुचर की होना बताया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में यह शिकायत सही पाई गई। जांच में तीनों गाटों की जमीन पशुचर के नाम से दर्ज हुई पाई गई। लेकिन गांव केे ही गुड्डन पुत्र बालेदीन, मनोज पुत्र बेनी, लालमनि पुत्र राधे, शक्ति पुत्र राधे, विरेंद्र पुत्र रामकुंवर, प्रेमशीला पत्नी रामकुंवर, अंकित पुत्र रामकुंवर, रामकुंवर पुत्र फूलबदन और शशिकांत पुत्र राधेश्याम का नाम अंकित होने का आदेश पाया गया। जब रजिस्टर की जांच की गई तो यह मामला प्रकाश में आया कि उक्त अधिकारी द्वारा इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया है। खतौनी पर अंकित आदेश कूट रचित प्रतीत हुआ। इस पर एसओसी पीके राय ने उक्त भू-भाग को पशुचर खाते में दर्ज करने के साथ ही कब्जेधारियों के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन


ग्राम सभा और विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर बनाई दूकान
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा गांव में भी कुछ लोगों ने ग्राम सभा और विद्यालय की जमीन को कब्जा कर दूकान का निर्माण कराया है। एसओसी पीके राय गांव के अभिलेखों की जांच की तो आजमगढ़-निजामाबाद मुख्य मार्ग के दक्षिणी छोर पर स्थित गाटा संख्या 437, 439, 440, 467, 443 और 453 खतौनी में जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर के नाम से दर्ज है। गाटा संख्या 439 के पूर्वी हिस्से पर सिरसा गौड़ पुत्र दादुर गौड़ द्वारा आबादी और तीन दूकान बनाकर कब्जा किया गया है। इसके शेष रकबे पर कांशीराम आवास, जिला बेसिक कार्यालय और डायट का भवन स्थित है। वहीं गाटा संख्या 453 पर सड़क की तरफ 40 कड़ी की लंबाई में रामचंद्र जायसवाल पुत्र स्व. रामपलट की दूकान और शेष 180 कड़ी पर लंबाई में चंद्रप्रकाश, बालकृष्ण, रामबदन, रंजन, सदन पुत्रगण राजदेव चौहान द्वारा आबादी बनाकर कब्जा किया गया हैै। वहीं गाटा संख्या 443 पर बालचंद पुत्र बनवारी यादव का पूरे रकबे पर आबादी सहन और सात दूकान बनाकर कब्जा किया गया है। मामले में एसओसी पीके राय ने बताया कि जांच के दौरान यह मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच कर रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। कब्जेधारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति के साथ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसे ही उनके आदेश मिल जाएगा प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed