फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आबकारी इंस्पेक्टर सहित 16 सिपाही हटाए गए 19-11-20

आबकारी इंस्पेक्टर सहित 16 सिपाही हटाए गए 19-11-20

Sat, 02 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर सहित 16 सिपाही हटाए गए 19-11-20
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज में सात जुलाई को जहरीली शराब पीने से करीब 30 लोगों की मौत के मामले पुलिस अवैध शराब कारोबारियों का जड़ उखाड़ने में जुट गई है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त हफ्ते भर में जिले में वर्षों से तैनात एक आबकारी इंस्पेक्टर और 15 आबकारी सिपाहियों का तबादला कर दिया है। इनके स्थान पर नए लोगों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की शिथिलता के चलते सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे के गांवों में कच्ची शराब का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका था। यहां घर-घर शराब बनाई और बेची जाती रही है। पुलिस संलिप्तता और लापरवाही का परिणाम रहा कि रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत और कई बीमार हो गए। जिनका इलाज आज भी चल रहा है। पिछले महीने 11 अगस्त को पुलिस ने तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रेक्टीफाइड स्प्रीट बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि आबकारी विभाग की मिली भगत से यह माल लाकर शराब बनाते और क्षेत्र के सरकारी दूकानों पर सप्लाई करते हैं। इस मामले की जांच अभी लंबित है। पुलिस के इस भंडाफोड़ के बाद आबकारी आयुक्त ने अवैध शराब की बिक्री करवाने की आशंका में पिछले हफ्ते लालगंज तहसील में तैनात आबकारी निरीक्षक आरके सिंह और 15 आबकारी सिपाहियों को हटाकर नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन



अवैध शराब की बिक्री की आशंका के मद्धेनजर शासन ने बीते कई वर्षों से एक ही जिले में तैनात एक निरीक्षक और 15 सिपाहियों को जिले से हटा दिया। इनके स्थान पर नए स्टाफ की तैनाती की गई है। सभी को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। - सूदर्शन, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed