फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रशासन का डंडा चला, हटवाया गया अतिक्रमण और कब्जा

प्रशासन का डंडा चला, हटवाया गया अतिक्रमण और कब्जा

Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन का डंडा चला, हटवाया गया अतिक्रमण और कब्जा
आजमगढ़। जिले में प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में मंगलवार को कई स्थानों पर प्रशासन का डंडा चला। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में मंगलवार को टीम ने डीएवी इंटर कॉलेज से लेकर कालीनगंज तक अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान 29 अस्थाई और छह स्थाई निर्माण को अतिक्रमण क्षेत्र से हटाया गया। दूकानें और अवैध दुकानें हटाए जाने से इलाक ा खुला-खुला नजर आने लगा। इस दौरान एलवल से लेकर नगरपालिका तिराहे तक लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं चौक क्षेत्र में टीम ने संदेह के आधार पर एक दूकान से 12 किग्रा पालीथीन जब्त किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार ओपी त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा एई जलकल, जेई आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार बूढऩपुर तहसील के विशुनपूरा गांव के प्रधान रमेश यादव की शिकायत पर मंगलवार को प्रशासन ने चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाया। इस अवसर पर एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी, सीओ बूढऩपुर शिवनाथ गुप्ता सहित अहरौला थाने की पुलिस व पीएसी मौजूद रही। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के डीह कैथौली गांव से डीह स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाया गया। एंटी भू-माफिया टीम में उपजिलाधिकारी मिश्री लाल गुप्ता, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के बगई बनहरा में भू-माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीन को उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन, तहसीलदार सगड़ी हीरालाल, नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बगई बनहरा गांव में पोखरी पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान, मड़ई आदि को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर हटवाया। वहीं कटघर लालगंज के ईओ ने एसडीएम से कब्जा हटवाने के लिए पत्र दिया था। इस क्रम में उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 29 जुलाई को अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों से कहा कि वे स्वयं कब्जा हटा लें। प्रशासन द्वारा कब्जा हटवाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed