फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रुपये और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

रुपये और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

Wed, 09 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुपये और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
लालगंज। देवगांव कोतवाली जिगनी सलेमपुर गांव निवासी निवासी चंद्रजीत यादव ने मंगलवार को थाने में छीनैती की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। इसमें दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि शाम को वह अपने घर से बाजार जा रहा था। जैसे ही गुलरिया गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और धमकी देते हुए 57 सौ रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


रोडवेज बस से कुचलकर अधेड़ की मौत
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव के पास मंगलवार की शाम रोडवेज की अनियंत्रित बस से कुचलकर साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत बिंदर (55) पुत्र सीताराम मुबारकपुर थाने के अबाड़ी गांव के निवासी थे। वह किसी काम से सठियांव बाजार आए हुए थे। यहां से घर लौटते समय जैसे ही वह सुराई गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित रोडवेज की बस से कुचल गया। घटना के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed