फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना टेंडर प्रकाशन के ही कराया जा रहा निर्माण कार्य 1

बिना टेंडर प्रकाशन के ही कराया जा रहा निर्माण कार्य 1

Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिना टेंडर प्रकाशन के ही कराया जा रहा निर्माण कार्य 1
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में बिना टेंडर हो रहे निर्माण कार्यो की शिकायत एक बार फिर जिलाधिकारी से की गई है। पूर्व सभासद इरशाद अहमद ने डीएम को दिये पत्रक में बिना टेंडर और के अब तक एक करोड़ का कार्य करा देने का नपा प्रशासन पर आरोप लगाया है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी और टुकड़ों में ठेकेदारों के भुगतान की योजना का भी शिकायतकर्ता ने जिक्र करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ अमिलो के सभासदों ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा है। अब नगर के पुरा सोफी निवासी पूर्व सभासद इरशान अहमद भी नपा प्रशासन के खिलाफ मुखर हो गये है। डीएम को दिय पत्रक में उन्होंने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से अब तक एक करोड़ का कार्य करा चुके है। सभी कामों में ठेकेदारों द्वारा मानक की अनदेखी की गई है। एक तो बिना टेंडर के यह कार्य हुए और हो रहे है तो वहीं इनके भुगतान की पूरी योजना भी बन चुकी है। इसके तहत भुगतान छोटी-छोटी धनराशि में पालिका निधि अथवा राज्य वित्त से कराने का ड्रामा किया जा रहा है। बिना टेंडर के हो रहे कार्यो को ठेकेदार मानक के अनुरूप नहीं करा रहे है। हर काम में मानक की अनदेेेखी की जा रही है। जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। पूर्व सभासद का यह भी आरोप है कि पूर्व ईओ प्रतिभा सिंह का स्थानांतरण भी इसी के चलते करा दिया गया क्योकि कि वे बिना टेंडर के कोई कार्य नहीं होने दे रही थी। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से नपा क्षेत्र में बिना टेंडर के हो रहे सभी कार्यो के गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed