फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिरफ्तार आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश

गिरफ्तार आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश

Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव में 30 जून की सुबह जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए आयोजित पंचायत के दौरान पंचों के समक्ष ही मनबढ़ों ने सिरबल बिंद की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दिया था। इस मामले में सिरबल के भाई बिरबल बिंद ने गांव के मंतलाल राजभर, पारस और चतुरी राजभर को नामजद और अन्य कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बरदह थाने के प्रभारी ज्ञानचंद शुक्ला ने चतुरी राजभर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इसके अलावा पुलिस मुख्य हत्यारोपी मंतलाल राजभर के विरुद्ध और सख्त कार्रवाई करने के लिए आसपास के थानों का रिकार्ड भी खंगाल रही है कि उसके विरुद्ध किस थाने में किस तरह के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध का डाटा तैयार करने के बाद पुलिस मंतलाल पर ईनाम घोषित करवाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है। उधर घटना के बाद से ही गांव में एहतियातन घटना के तीसरे दिन सोमवा को भी फोर्स तैनात रही। हर किसी की जुबान पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed