{"_id":"5b01bdbd4f1c1b1b5e8b5f05","slug":"101526840765-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, एक घायल
Updated Mon, 21 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दूसरी पिकअप में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। एक किशोर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पिकअप में इन तीनों के अलावा करीब 12 अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं।
मरने वालों में देवगांव कोतवाली के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी तेतरा देवी (53) पत्नी मोहनलाल और जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतील जगदीशपुर गांव निवासी फूला देवी (45) पत्नी दीपनरायन शामिल है। जबकि घायल रोहित (13) पुत्र गोपाल मृत महिला फूला देवी का पोता है। बताया जाता है कि पिकअप में इन तीनों को मिलाकर करीब 15 लोग बैठकर कहीं मेला देखने जा रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे जैसे ही इनकी पिकअप अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही पिकअप से अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें पिकअप में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। जबकि यह तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तेतरा देवी और फूला की मौत हो गई। रोहित की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आने पर उनका इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया।
सड़क हादसे में युवक घायल
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव में शनिवार की रात आठ बजे अनियंत्रित बाइक पलट जाने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कहाया गया है। घायल युवक इंद्रसेन (19) पुत्र सतीराम शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव का निवासी है। घटना के समय बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।