{"_id":"5ab6929c4f1c1bc4758b74a2","slug":"101521914524-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुआ एक माफिया गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुआ एक माफिया गैंग
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महराजगंज थाने की पुलिस ने एक और नई माफिया गैंग की पहचान की है, जिसका मुख्य पेशा लूट, छिनैती और लोगों से रुपये लेकर उनके विरोधियों की हत्या करना है। गिरोह में सरगना सहित कुल सात सदस्य हैं। इस नई गिरोह के बाद जिले में अब कुल 27 आपराधिक गैंग रजिस्टर्ड हो गए हैं। एसपी अजय कुमार साहनी ने चिन्हित गिरोह के लीडर और सदस्यों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
नई माफिया गिरोह का सरगना महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर सनपुर गांव निवासी दिनेश यादव उर्फ अमरेज पुत्र जालंधर है। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी भूखई उर्फ पलादन, इसी थाने के सहदेवगंज गांव निवासी सूबेदार यादव, देवारा कदीम गांव निवासी विजय राम, सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडीह गांव निवासी शुभम पांडेय इसी थाने के बभनौली गांव निवासी धर्मेंद्र राम और शहर कोतवाली क्षेत्र के टेकनपुर गांव निवासी साधू यादव इस गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह के सदस्य आजमगढ़ के अलावा पड़ोसी जिला अंबेडकर नगर, गोरखपुर और मऊ में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसओ महराजगंज की रिपोर्ट के आधार पर दिनेश यादव उर्फ अमरेज की इस नई गैंग की पहचान करने के साथ-साथ ही जिले में अब कुल 27 माफियाओं की गैंग रिकार्ड में दर्ज हैं। इसमें से छह शराब माफियाओं की गैंग है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिनेश यादव उर्फ अमरेज की एक नई गैंग पुलिस रिकार्ड में दर्ज किया गया है। रुपये लेकर लोगों की हत्या करना, लूट, छिनैती आदि इस गिरोह का प्रमुख पेशा है। इन सभी पर गैंगेस्टर लगाने का एसओ महराजगंज को निर्देश दिया गया है। गैंगेस्टर लगने के बाद अपराध से अर्जित की गई इनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
------------------------
दिनेश यादव उर्फ अमरेज की नई माफिया गैंग की पहचान कर पुलिस रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इस गिरोह में कुल सात सदस्य हैं। दिनेश की गैंग के साथ-साथ जिले में अब कुल 27 अलग-अलग गैंग रिकार्ड में दर्ज हो गए। इनके गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। - अजय कुमार साहनी, एसपी