फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौत, तीन घायल

हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौत, तीन घायल

Sun, 28 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाओं सहित चार की मौत, तीन घायल
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर और सरैया, जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव के पास शनिवार को हुए चार अलग हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के मुताबिक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी शीला देवी (55) पत्नी लालता के बेटे हरिगेन की शादी होनी है। शनिवार को शीला अपनी बेटी रितू (36) पत्नी राजू हरिगेन के लिए लड़की देखने गई थी। मां-बेटी आटोरिक्शा में बैठकर लड़की देखने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक को बचाने में आटोरिक्शा ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटी घायल हो गई। जब तक इन्हें अस्पताल ले जाया जाता कि शीला की मौत हो गई। इसीक्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के रशूलपुर गांव निवासी अमृता देवी (45) पत्नी मोहनलाल बुधवार को आटोरिक्शा में बैठकर रिश्तेदार के घर जा रही थी। फूलपुर कोतवाली के पास आटो खड़ाकर सवारी उतार रहा था। तभी पीछे से आया ट्रैक्टर टक्कर मार दिया। इस दौरान अमृता की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर ऊसरी गांव निवासी शिवनाथ पटेल (50) दीदारगंज थाने पर फालोअर के पद पर तैनात था। बुधवार को शिवनाथ तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधशिया गांव निवासी महेंद्र (40) की बाइक पर बैठकर सरायमीर की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के मुताबिक तरवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी शिवचंद (65) शनिवार की सुबह अपने बेटे रमाकांत (35) की बाइक पर बैठकर रिश्तेदार के घर जा रहा था। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए। जबकि हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। मौके पर ही शिवचंद की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव के पास 25 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत युवक पप्पू सरोज (23) पुत्र स्व. बसंतू बरदह थाना क्षेत्र के अटारपुर गांव का निवासी था। वह 25 जनवरी को बाजार से घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया था। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed