फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मोहन को भगाने में कहीं राजन तो नहीं

मोहन को भगाने में कहीं राजन तो नहीं

Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मोहन को भगाने में कहीं राजन तो नहीं
आजमगढ़। दो दिन पूर्व दीवानी न्यायालय में पेशी से लौटने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार मोहन पासी का अब तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं मोहन को भगाने के पीछे राजन पासी तो नहीं है। पुलिस मोहन के नजदीकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में वर्चस्व की जंग में मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश श्यामबाबू पासी ने अपने साथी मोहन पासी, राजन पासी आदि के साथ मिलकर जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहां गांव के प्रधान राकेश सिंह पप्पू के काफिले पर हमला बोला था। अंधाधुंध चलाई गई गोली में पप्पू समेत उनके दो गनरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में श्यामबाबू और मोहन पासी आजीवन कारावास की सजा झेल रहे हैं। जबकि राजन पासी अभी भी फरार है। राजन का नाम करीब तीन माह पूर्व दिल्ली के एक लाख रुपये के ईनामी बदमाश सागर को सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल के पास से फरार करने में आया। पुलिस राजन और सागर की तलाश में जुटी हुई थी कि रात को शहर के बागलखराव के पास इन दोनों बदमाशों का सामना एसपी अजय साहनी और एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह से हो गया। पुलिस की गोली से घायल सागर गिरफ्तार हो गया। जबकि राजन फरार हो गया। बताया जाता है कि राजन की गोली एसपी के बुलेट प्रुफ जैकेट में फंस गई। जबकि एसपी ग्रामीण घायल हो गए थे। इस घटना के करीब डेढ़ माह बाद पुन: गंभीरपुर थाने के श्रीरामगंज बाजार में क्राइम ब्रांच की स्वाट का सामना राजन पासी से हुआ। इस दौरान राजन फरार हो गया। जबकि उसके गिरोह का रामजी पासी एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस की घेराबंदी से दो बार बच निकले राजन पासी का अब तक कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा से फरार मोहन पासी की तलाश जारी है। इस दौरान इस बात का भी पता लगाया जा रहा कि मोहन के भागने और भगाने के पीछे कौन है और किस साजिश के तहत इसे भगाया गया है। पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मोहन को दिखा रही फरार
आजमगढ़ (ब्यूरो)। अखिल भारतीय जनसंघर्ष पार्टी की बैठक बुधवार को रानी की सराय चेकपोस्ट के पास हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र पासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नागेंद्र पासी ने कहा कि मोहन पासी कोर्ट से फरार नहीं हुआ है। जबकि वह फरार नहीं बल्कि पुलिस की हिरासत में है। मुझे आशंका है कि पुलिस कुछ ही दिनों में उसका एनकाउंटर कर देगी। यदि पुलिस इस तरह का षड्यंत्र रचती है तो हमारी पार्टी पुलिस के इस कृत्य के खिलाफ आंदोलन करेगी। इस अवसर पर महंगू राम, सुशील पासी, महेश पासी, दिनेश पासी, सुभाष पासी, जगदीश पासी, महेंद्र पासी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed