फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CPI took out a march regarding black marketing of manure seeds

खाद बीज की कालाबाजारी को लेकर भाकपा ने निकाला मार्च

Tue, 09 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
CPI took out a march regarding black marketing of manure seeds
आजमगढ़। देश में लगातार बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और खाद बीज का हो रहे कालाजाबारी को लेकर वामपंथी पार्टियों के आह्वाहन पर भाकपा द्वारा जनपद में मंगलवार को मार्च निकाला गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया गया और राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण मंहगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार का मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण खाद्य सामग्रियों के दाम भी आसमान छू चुके हैं। केंद्र व प्रदेश की निरंकुशता के कारण दवाई व खाद्य वस्तुओं की जमकर कालाबाजारी हो रही है। मंहगाई को रोकने के लिए सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम न उठाने से देश की आमजनता त्रस्त हो चुकी है। किसानों के हित के लिए नहीं बल्कि पूंजीपतियां को लाभ पहुंचाने के लिए देश की आर्थिक स्थित और कमजोर की जा रही है। मांग किया कि बढ़ती मंहगाई पर रोक लगायी जाय। रासायनिक खादों की कालाबाजारी व किसानों को रासायनिक खाद एवं बीज सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाए। जिलामंत्री खरपत्तू राजभर ने कहा कि देश का किसान पिछले कई महिनों से दिल्ली में धरना दे रहा है लेकिन केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। इस मौके पर
विज्ञापन

कमला राय, गुलाब मौर्य, सुरेंद्र यादव, दुर्बली राम, मखड़ू राम, रामचंद्र यादव, अशोक राय एडवोकेट, शहनवाज बेग आदि उपस्थित थे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को तहसील निजामाबाद पर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, खाद की किल्लत, धान क्रय आदि समस्याओं पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन के साथ नारेबाजी करते हुये मांगपत्र किसी अधिकारी के न रहने पर एसडीएम कार्यालय में दिया गया। भाकपा राज्य परिषद सदस्य अधिवक्ता जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि पेट्रोल,डीजल के दामों में मामूली कमी जनता के लिए तोहफा नहीं बल्कि धोखा है। पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस के दामों में लगभग दो वर्षों में जो वृद्धि हुई है उसे सरकार घटाए। उप्र से लेकर त्रिपुरा और देश के दूसरे भागों में अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना पर रोक लगाई जाए और उसके जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए। पेट्रोल, डीजल, गैस को जीएसटी के अंदर लाया जाए और राज्यों का वैट हटाया जाए। इस मौके पर ओपी सिंह, कॉमरेड विनोद सिंह, रामजीत प्रजापति, मंगल यादव, हरिगेन राम, लालचंद यादव, अजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed