फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Couple caught in objectionable state, married in temple

आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए प्रेमी युगल, मंदिर में हुई शादी

Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Couple caught in objectionable state, married in temple
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी युगल शनिवार की सुबह गांव के सिवान में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिए गए। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया। घंटो दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें निर्णय के बाद दोनों की झारखंडेय महादेव मंदिर पर शादी करा दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में ग्रामीण शौच आदि के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में देखे गए। ग्रामीण एकजुट हो गए और दोनों को पकड़ लिया। लड़की गांव की थी तो उसके परिजनों को तत्काल मौके पर बुला लिया गया। इतना ही नहीं उसके साथ मौजूद युवक लड़की का प्रेमी था और दूसरे गांव का रहने वाला था, प्रेमिका से मिलने के लिए वह गांव में आया हुआ था। उसके भी परिजनों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद गांव में घंटों पंचायत चली। पंचायत के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। आनन-फानन में शादी की तैयारी हुई और गांव के पास स्थित झारखंडेय महादेव मंदिर पर दोनों की शादी ग्रामीणों व दोनों के परिजनों की मौजूदगी में संपन्न करा दी गई। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी पति के साथ ससुराल के लिए विदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed