फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Councilors staged a sit-in protest, accusing employees of arbitrariness.

Azamgarh News: कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद

Tue, 23 Sep 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Councilors staged a sit-in protest, accusing employees of arbitrariness.
आजमगढ़। आदर्श नगर पंचायत अतरौलिया में मंगलवार को 11 वार्डों के सभासद कार्यालय में धरने पर बैठ गए। सभासदों ने ईओ और आउटसोर्सिंग कंप्यूटर कर्मी पर दबंगई और मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सभासदों ने ने आरोप लगाया कि नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। न तो नाली-खड़ंजे का निर्माण हुआ और न ही अन्य जनसुविधाओं पर कोई काम हुआ। वार्डवार समस्याओं को उठाने पर भी ईओ और कर्मचारी नहीं सुनते हैं। सभासदों ने कहा कि चेयरमैन की मौजूदगी में भी ईओ साफ कह देते हैं कि जनसमस्याओं को लेकर उनसे फोन पर बात न करें। यही नहीं, सभासदों का आरोप है कि जनसमस्याओं पर चर्चा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से भी उन्हें बाहर कर दिया गया, जिससे उनमें रोष है। सभासदों ने चेतावनी दी कि अगर आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सभी सभासद सामूहिक इस्तीफा देंगे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विजय शंकर अवस्थी ने सभासदों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। कहा कि जिस ग्रुप से सभासदों को निकाला गया, वह कोई ऑफिशियल ग्रुप नहीं है बल्कि वह निजी ग्रुप है, जिसमें शामिल करना या न करना ग्रुप एडमिन का निर्णय है। धरने में हिमांशु विनायकर, सभासद रिंकू, मोहम्मद सुल्तान, विष्णु कुमार, सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed