फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Could not even caress of sun relief melting

धूप का दुलार भी नहीं दे पाया गलन से राहत

Wed, 03 Jan 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Could not even caress of sun relief melting
winter - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने पशु-पक्षी, आम जनमानस सभी को बेहाल कर रखा है। बुधवार की सुबह बदली के साथ चल रही सर्द हवाओं ने गलन में और इजाफा किया। लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को गलन से राहत दिलाई।
विज्ञापन


शाम के समय दिन ढ़लते ही गलन फिर बढ़ गई जिसके कारण लोग जल्द ही घरों में दुबकने को विवश हुए। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


हालांकि जनपद को कोहरे के प्रकोप से निजात तो मिल गई है लेकिन गलन से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि तेजी के साथ चल रही सर्द पछुआ हवाएं शरीर की कंपकंपी छुड़ा रही हैं। बुधवार की सुबह आसमान में बदली छाई हुई थी और पछुआ सर्द हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई थी लोगों ने घरों में ही दुबकना गंवारा समझा। दोपहर एक बजे के बाद निकली धूप ने गलन से राहत पहुंचाई। धूप निकलते ही घरों में दुबके बच्चे भी मैदान में आ गए जमकर खेले। घरों से महिलाएं भी छतों पर धूप में बैठी स्वेटर बुनती नजर आई।

लेकिन शाम होते ही जैसे दिन ढ़लते ही गलन बढ़ गई। जिसके कारण घरों से बाहर निकले लोग घरों में दुबक गए। नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी दिखाई दे रही है।

कई अलावों के पास लकड़ी की कमी देखने को मिली। कई स्थानों पर लोग कागज आदि जलाकर शरीर को गर्म करने में मशगूल दिखे। नगर क्षेत्र में गलन का आलम यह है कि दिन भर धमा चौकड़ी मचाने वाला बंदरों का झुंड भी नदारद दिखा।

नहीं जल रही अलाव, लोग परेशान
लाटघाट/निजामाबाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई है, जिसके चलते राहगीरों को ठंड के इस मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के जीयनपुर, लाटघाट, महुला, हाजीपुर, रौनापार, हैदराबाद, करखिया, हरैया, मनिकाडीह, चांदपट्टी, भीमभर, अंजानशहीद आदि बाजारों में कहीं भी अलाव नहीं जल रहे है। कुछ स्थानों पर लोग स्वयं की व्यवस्था से अलाव जला रहे है।

ठंड के इस मौसम में अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था इक्का-दुक्का स्थानों पर ही की गई है। नगर निकाय के द्वारा कुछ स्थानों पर अलाव जल रहे है, लेकिन तहसील प्रशासन ने अब तक अलाव की कहीं भी व्यवस्था नहीं कराई है।


जहानागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में व्यापार मंडल द्वारा कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। व्यापार मंडल के मंत्री आनंद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के ब्लाक मोड़, मिश्रा मार्केट, बगईचा, पुराना मछरघट्टा, बवाली मोड़ आदि स्थान पर अलाव जलवाये जा रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed