फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona New Variant JN1 Corona is scaring again, Corona will fight with the ventilator closed in the isolatio

Corona New Variant JN.1: फिर डरा रहा कोरोना, लेकिन आइसोलेशन वार्ड में बंद वेंटीलेटर से कैसे जीतेंगे जंग?

Fri, 22 Dec 2023 03:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कुल 11 वेंटीलेटर लगाए गए हैं। अगर कोई ऐसा मरीज आता है कि उसे वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है तो उसे वहां से रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल परिसर में लगा आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
Corona New Variant JN1 Corona is scaring again, Corona will fight with the ventilator closed in the isolatio
अस्पताल में लगी ऑक्सीजन मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी जिले में अब तक तैयारी देखने को नहीं मिल रही है। अतरौलिया 100 शैय्या अस्पताल में लगे वेंटीलेटर जहां चालू हालत हैं, वहीं मंडलीय अस्पताल में लगे वेंटीलेटर अभी आइसोलेशन रूम की शाेभा बढ़ा रहे हैं, जो चालू हालत में नहीं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कुल 11 वेंटीलेटर लगाए गए हैं। अगर कोई ऐसा मरीज आता है कि उसे वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है तो उसे वहां से रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल परिसर में लगा आक्सीजन प्लांट पूरी तरह से कार्य कर रहा है। इस संबंध में डाॅ. आमोद कुमार ने बताया कि हाॅस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर लगा तो है लेकिन इसे चलाने वाला कोई नहीं है, जिसके कारण इसमें ताला बंद रहता है। अतरौलिया 100 शैय्या अस्पताल में चार वेंटीलेटर लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में सारे वेंटीलेटर चालू हालत में मिले। वहीं आक्सीजन प्लांट भी चालू हालत में मिला। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके ध्रुव ने बताया कि चार बेड वेंटिलेटर के तैयार हैं और ऑक्सीजन मशीन चल रही है। हमारे यहां मॉकड्रिल भी हो चुकी है। कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। 100 शैय्या अस्पताल लालगंज में वेंटीलेटर तो नहीं है, लेकिन यहां लगा आक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। इस ऑक्सीजन प्लांट को चलाने वाला कोई नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुरजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में कर्मचारियों की काफी कमी है। स्वीपर, वार्ड व्याॅय और ऑपरेटर के लिए महानिदेशक और शासन को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed