फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona Curfew : Police increased activity, place barriers and cut challan of shops

कोरोना कफर्यू : पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता, जगह-जगह लगाए बैरियर तो कई दुकानों का काटा चालान

Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew : Police increased activity, place barriers and cut challan of shops
आजमगढ़। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने सड़कों पर बैरियर लगाए। चार पहिया, तीन पहिया और रिक्शा चालकों का शहर में प्रवेश रोका। साथ ही जिसने दुकान खोलने की कोशिश की उसे चेतावनी दी। ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने दुकानदारों का चालान भी काटा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू की मियाद को आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन सड़कों पर लोगों की चहलकदमी आम दिनों की तरह ही जारी है। इस चहल कदमी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अब सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने नगर के बड़ादेव, शंकर जी फौवारा, पुरानी जेल के पास, पहाड़पुर, कोट किला आदि जगहों पर बैरियर लगाकर शहर क्षेत्र में चार पहिया, तीन पहिया, रिक्शा चालकों के आवागमन को रोका। वहीं इस दौरान नगर के चौक क्षेत्र पर एक दुकान के अंदर शटर गिराकर लोग कपड़े की खरीद और बिक्री कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ा। तकिया क्षेत्र में भी पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। नगर कोतवाल केके गुप्ता खुद दल बल के साथ पैदल भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान दुकान खोलने की फिराक में लगे दुकानदारों को चेतावनी दी। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार सड़कों पर उतरी पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के साथ सख्ती बरती। बिना हेलमेट, बिना मास्क व गाड़ी चलाते हुए मोबाईल पर बात करते लगभग 25 लोगों का पुलिस चालान कर सख्त चेेेतावनी दी। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कल और आज दो दिन में बाजार की लगभग 10 दुकानों का एक एक हजार रूपये का चालान किया गया है और चेतावनी भी दी गई है कि अगर इस तरह से आधा शटर खोलकर अंदर लोगों को जमा किया तो 10000 से नीचे की चालान नहीं काटी जाएगी। इसमें ज्यादातर किराना और कपड़ा की दुकानें थी।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed