फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Convention of Janwadi party

केंद्र आैर प्रदेश सरकार पर बरसे

Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Convention of Janwadi party
जनवादी पार्टी का जन सम्मेलन
आजमगढ़ जनवादी पार्टी की ओर से मेहता पार्क में सोमवार को जनवादी जनक्रांति रैली का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकारों को पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बताया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने कहा कि आज मजदूर और किसान दोनों संकट में हैं। सरकारें पूरी तरह से पूंजीवादी शक्तियों के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इसका परिणाम है कि अमीरी और गरीबी का फासला तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मजदूर और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। फिर इस असमानता के कारण सरकार के खिलाफ हथियार उठाकर नक्सली और उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं। पार्टी का मानना है कि अराजकता लोकतंत्र का अविभाज्य अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि समाधानों की तलाश में हलचल दिखाई दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष मन्नी सिंह चौहान ने कहा कि तीन और चार अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछड़ी जाति से यादव, कुर्मी, जाट, गुर्जर, और अनुसूचित जाति से चमार और जाटव को बाहर करके सरकारी नौकरियों में भर्ती लेने का आदेश दिया था।


क्योंकि यह सभी जातियां अपनी संख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी नौकरियों में भागीदारी प्राप्त कर ली हैं। यदि सितंबर तक उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यायपालिका के इस आदेश का अनुपालन नहीं किया तो अक्टूबर में जनवादी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जनांदोलन करेंगे। इस मौके पर बालक चौहान, विजय बहादुर चौहान, ओमकार चौहान, दूधनाथ चौहान, राजनाथ चौहान, विनोद चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed