फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Controversy over building the college gate on the lines of AMU; people have raised objections.

Azamgarh News: कॉलेज का गेट एएमयू की तर्ज पर बनाने पर विवाद, लोगों ने जताई आपत्ति

Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Controversy over building the college gate on the lines of AMU; people have raised objections.
एमपी इंटर कालेज मुबारकपुर में कराया जा रहा गेट का निर्माण। संवाद
मुबारकपुर क्षेत्र स्थित एमपी इंटर कॉलेज प्रशासन द्वारा पुराने गेट को तोड़कर नया गेट बनवाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि गेज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की तर्ज पर गुंबद के आकार में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर रजादेपुर मठ के महंत शिवसागर भारती मौके पर पहुंचे और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला। इसके बाद प्रबंधन डिजाइन बदलने को राजी हो गया।
विज्ञापन




कॉलेज प्रशासन पिछले कुछ दिनों से कॉलेज के पुराने गेट को तोड़कर नए गेट का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की तर्ज पर गेट के दोनों तरफ गुंबद का आकार बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। कहा कि ये एक सरकारी संस्था है, इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है। इस मामले की जानकारी रजादेपुर के महंत शिव सागर भारती को हुई। वे शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे।
कहा कि लोगों ने बताया कि एएमयू की तर्ज पर यहां कॉलेज का गेट बनाया जा रहा है। बातचीत के बाद प्रबंधन ने गुंबद के आकार को हटाकर गेट को नई आकृति देने पर सहमति जताई। शुक्रवार से ही नए गेट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।



कोट



किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। गेट पर गोलाकार गुंबद लगवाने पर कुछ लोगों को आपत्ति थी, जिसे हटा दिया गया। अब सामान्य आकार में निर्माण कार्य जारी है।-एहसान अहमद, प्रधानाचार्य




उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि एएमयू की तर्ज पर यहां कॉलेज का गेट बनाया जा रहा है। विवाद को रोकने के लिए वह तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता की। प्रबंधन गुंबद के आकार को हटाने के लिए तैयार हुआ। अब वहां कोई विवाद नहीं है।-शिव सागर भारती, महंत,रजादेपुर मठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed