फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of interlocking road stopped by showing weapons, video viral

माघ मेला : श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 360 बसें

Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of interlocking road stopped by showing weapons, video viral
माघ मेला के मद्देनजर रोडवेज आजमगढ़ परिक्षेत्र की ओर प्रयागराज के लिए 360 बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में शुरू हो रहे माघ मेले के लिए आजमगढ़ डिपो से सर्वाधिक 76 बसें लगाई गई हैं। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज ने मेला के लिए बसों के रुकने का स्थान निर्धारण भी किया गया है।
विज्ञापन

माघ मेले में स्नान के लिए परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करते हुए आजमगढ़ समेत 12 स्थलों से बसों के संचालन का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में आजमगढ़ परिक्षेत्र से 360 बसों का संचालन होगा। जिसमें कमहियाघाट 40 बसें, आजमगढ़ 76, दोहरीघाट 33, मऊ 25, बूढ़नपुर 29, पदमपुर 31, बिलरियागंज 10, अतरौलिया सात, शाहगंज से 14, बड़हलगंज 20, राजेसुल्तानपुर 25, रौनापुर 10, बेल्थरारोड 10 व बलिया से 30 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई तो बाद में बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। आवंटित बसों को 18 जनवरी को शाम पांच बजे तक निर्धारित स्थान पर भेज दिया जाएगा। जहां से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज रवाना होंगी। प्रयागराज में श्रद्धालुओं को स्नान कराने के बाद संबंधित बसें पुन: वापस भी आएंगी। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी। रोडवेज के आरएम केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि आजमगढ़ परिक्षेत्र की सभी डिपो की सभी बसें ऑन रोड रहेंगी। मेला के दृष्टिगत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मरम्मत के लिए लगेंगे मोबाइल वाहन
आजमगढ़। माघ मेला के लिए आवंटित बसें यदि कहीं खराब हुईं तो तत्काल मरम्मत करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मरम्मत मोबाइल वाहन का संचालन होगा। आजमगढ़ से लेकर प्रयागराज तक ये वाहन टुकड़ों में बंटे रहेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को भी लगाया गया है। संचालन की अवधि 27 जनवरी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed