फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction of interlocking road stopped by showing weapons, video viral

Azamgarh News: असलहा दिखाकर रोका इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, वीडियो वायरल

Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of interlocking road stopped by showing weapons, video viral
शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में अवैध असलहा दिखाकर एक व्यक्ति द्वारा गांव में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को रोक दिया। इस घटना का पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बद्दोपुर गांव में सांसद निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसे लेकर गांव में कुछ विवाद चल रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर आया और चल रहे इंटरलॉकिंग के कार्य को रोक दिया। वायरल वीडिया में उक्त व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि मापी हो जाएगी इसके बाद ही इसपर कार्य होगा। अन्यथा इसपर वह कार्य नहीं करने देगा। इसे लेकर गांव के कुछ लोग बोलते नजर आ रहे हैं कि गांव में सरकारी नाली व खड़ंजा था जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा काटकर खेत में मिला दिया गया है। इसके बाद भी बनने नहीं दिया जा रहा है। उधर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed