{"_id":"63b7cd4d24dac868d62da92e","slug":"construction-of-interlocking-road-stopped-by-showing-weapons-in-azamgarh-police-took-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: असलहा दिखाकर रोका इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: असलहा दिखाकर रोका इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
Fri, 06 Jan 2023 12:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:57 PM IST
सार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में अवैध असलहा दिखाकर एक दबंग ने इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को रोक दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडिया का पुलिस ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
लाल घेरे में अवैध असलहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में अवैध असलहा दिखाकर एक दबंग ने इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को रोक दिया। इस घटना का पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
बद्दोपुर गांव में सांसद निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसे लेकर गांव में कुछ विवाद चल रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर आया और मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। वायरल वीडिया में उक्त व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि मापी हो जाएगी इसके बाद ही इसपर कार्य होगा। अन्यथा इस पर वह कार्य नहीं करने देगा।
विज्ञापन
इसे लेकर गांव के कुछ लोग बोलते नजर आ रहे हैं कि गांव में सरकारी नाली व खड़ंजा था जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा काटकर खेत में मिला दिया गया है। इसके बाद भी बनने नहीं दिया जा रहा है। उधर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन