फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Construction carried out on their own premises; the gravel came loose within a year.

Azamgarh News: अपने ही परिसर में कराया निर्माण, एक साल में उखड़ गई गिट्टी

Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Construction carried out on their own premises; the gravel came loose within a year.
विकास भवन परिसर में क्षतिग्रस्त पार्किंग स्थल। संवाद
क्रिटिकल गैप योजना के तहत विकास भवन परिसर में वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत वाहन पार्किंग का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सात लाख रुपये की लागत से कराया था। निर्माण के एक साल बाद ही इस पार्किंग स्थल की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। फर्श पर लगाए गए पत्थर जगह-जगह से धंसने लगे हैं।
विज्ञापन

विकास भवन, जहां से जिले के विकास का खाका खींचा जाता है और विकास कार्यों को गति प्रदान की जाती है, वहीं एक साल पहले कराया गया निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

यहीं मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी भी बैठते हैं। इसके बाद भी इस निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सात लाख रुपये की लागत से वाहन पार्किंग का निर्माण कराया। इसका निर्माण 2025 में पूरा हुआ और इसमें वाहन खड़े होने लगे।
एक साल बाद ही इस पार्किंग स्थल की हालत देखें, तो इसकी फर्श जगह-जगह से टूटने लगी है। इतना ही नहीं, इसकी फर्श भी अब धंसने लगी है। इससे कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

00 वर्जन
भारी वाहनों के कारण यह पार्किंग कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। हमारी ओर से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। -मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed