फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Connectivity of villages submerged

कई गांवों के संपर्क मार्ग डूबे

Wed, 06 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी एक बार फिर से तबाही मचाने को तैयार है। पिछले 12 घंटों में नदी के जलस्तर में 34 सेमी की वृद्धि  दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से देवारा क्षेत्र के गई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार को नदी के जलस्तर में जहां प्रतिघंटे एक सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। वहीं मंगलवार को यह वृद्धि प्रतिघंटे 2.83 सेमी हो गई।
विज्ञापन


नदी के जलस्तर में सोमवार को दर्ज गेज से मंगलवार को 34 सेमी की दर्ज की गई। क्षेत्र के चक्की हाजीपुर, भदौरा मकरंद, देवारा खास राजा, बाका बूढ़नपट्टी, सोनौरा, मानिकपुर, मसुरियापुर, झनझनपुर आदि गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ गया है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों को अपने पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जहां जलस्तर बढ़ने से देवारावासियों की सांसे टंगी हुई हैं वहीं महुला-गढ़वल बांध पर स्थित एक भी बाढ़ चौकी अभी तक संचालित नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे घाघरा नदी बदरहुआ गेज पर 69. 80 मीटर नदी का जलस्तर रिकार्ड किया गया जो शाम को चार बजे 70.14 मीटर पर पहुंच गया। इस बीच नदी के जलस्तर में 34 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। बदरह़ुआ गेज पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। डिघिया गेज पर मंगलवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 69.15 मीटर दर्ज हुआ जो शाम चार बजे 69.49 मीटर पर पहुंच गया। डिघिया पर नदी के जलस्तर में 34 सेमी की वृद्घि दर्ज हुई। यहां पर नदी का जलस्तर 12 घंटे में  34 सेमी बढ़ा। डिघिया गेज पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed